चतरा: भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर हुई बैठक, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश- DC

Chatra: समाहरणालय सभाकक्ष में DC रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में...

चतरा
जिला सलाहकार समिति की बैठक

Chatra: समाहरणालय सभाकक्ष में DC रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PC & PNDT) अधिनियम, 1994 के प्रभावी क्रियान्वयन और जिले में लिंगानुपात सुधार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.

अधिनियम के अनुपालन की हुई समीक्षा

बैठक में PC & PNDT अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के बाद जिले के लिंगानुपात, निबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति, पिछली बैठक के निर्णयों के अनुपालन तथा नए आवेदन एवं लाइसेंस नवीनीकरण से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई.

अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

DC रवि आनंद ने बिना लाइसेंस संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि PC & PNDT अधिनियम का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही सभी निबंधित केंद्रों का नियमित और साप्ताहिक निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा.

नए आवेदनों की हुई समीक्षा

बैठक में नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए प्राप्त आठ आवेदन, लाइसेंस नवीनीकरण के दो आवेदन तथा चिकित्सक परिवर्तन से संबंधित चार आवेदनों की समीक्षा की गई. DC ने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित मानकों की जांच के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाए.

ALSO READ: जामताड़ा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लिंगानुपात सुधार पर दिया जोर

DC ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने और जिले में संतुलित लिंगानुपात बनाए रखने के लिए PC & PNDT अधिनियम का प्रभावी पालन जरूरी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिनियम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *