Click Here
Click Here
Click Here

Chatra: 33.76 करोड़ से बनेगी सिमरिया-टंडवा सड़क, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Chatra: लंबे समय से जर्जर पड़ी सिमरिया-टंडवा सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. राज्य मंत्रिमंडल ने सड़क के उन्नयन...

JMM जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन
JMM जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन

Chatra: लंबे समय से जर्जर पड़ी सिमरिया-टंडवा सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. राज्य मंत्रिमंडल ने सड़क के उन्नयन और पुनर्निर्माण को मंजूरी दे दी है. करीब 33 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा. सड़क बनने के बाद सिमरिया और टंडवा के बीच आवागमन सुगम होगा. साथ ही खराब सड़क के कारण लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है.

JMM जिलाध्यक्ष ने उठाई थी मांग

Cabinet grants approval
Cabinet grants approval

बताया गया कि सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर JMM जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन ने 2 दिसंबर 2025 को पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद लगातार इस मुद्दे को उठाया जाता रहा.

क्षेत्र में खुशी का माहौल

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. वहीं, झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन के प्रयासों की भी सराहना की जा रही है.

ALSO READ: Jamtara: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, पुलिस ने गठित की SIT 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *