Ranchi: गुरुवार को JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर CID ने रेड की है और यह रेड जारी है. JPSC परीक्षा में हुई धांधली की कई शिकायतों के बाद सरकार ने इस पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए JPSC के अधिकारियो के विरुद्ध कार्रवाई की है. गुरुवार को दोपहर में अचानक CID की कई टीमें राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पहुंच कर छापेमारी कर रही है.




अचानक CID टीम एल ख्यांग्ते के आवास में घुस कर छापेमारी शुरू कर दी
CID की टीम एल ख्यांग्ते के आवास पहुंची और सीधे उनके घर के अंदर पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है और किसी भी व्यक्ति को बाहर आने- जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. एल ख्यांग्ते के आवास पर रेड कर रही CID की टीम में SP, DSP और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं. इससे पहले बुधवार को CID ने JPSC परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी. इस कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. CID ने इस पुरे मामले में कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है.
Also REad: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने की अपील, कहा – छात्रों को खलनायक की तरह पेश न करें
