‘The Odyssey’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में 84 करोड़ के पार

Newswave Desk: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म बॉलीवुड की अजय देवगन...

'The Odyssey'
'The Odyssey' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में 84 करोड़ के पार

Newswave Desk: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म बॉलीवुड की अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ को भी कड़ी टक्कर दे रही है. वीकडेज में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोमवार को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे’ ऑफर का भी फिल्म को फायदा मिला. वहीं अब छठे दिन यानी बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

छठे दिन कितना रहा कलेक्शन?

‘द ओडिसी’ ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ और तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 8 करोड़ और पांचवें दिन 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 84.15 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 100.38 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने के करीब

‘द ओडिसी’ अब भारत में साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने के बेहद करीब है. फिलहाल ‘ऑब्सेशन’ 84.65 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ‘द ओडिसी’ 84.15 करोड़ रुपये के साथ उससे बेहद मामूली अंतर पर है. उम्मीद है कि फिल्म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ रुपये नेट क्लब में भी शामिल हो जाएगी.

भारत में 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्में

ऑब्सेशन – 84.65 करोड़ रुपये
– द ओडिसी – 84.15 करोड़ रुपये (6 दिन)
– प्रोजेक्ट हेल मैरी – 75.21 करोड़ रुपये
– माइकल – 70.76 करोड़ रुपये
– द डेविल वेयर्स प्राडा 2 – 30.21 करोड़ रुपये

ALSO READ: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने की अपील, कहा – छात्रों को खलनायक की तरह पेश न करें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *