Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में हुई भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों और जांच के सिलसिले में सीआईडी की कार्रवाई तेज हो गई है. आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से बुधवार को सीआईडी अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन सात घंटे पूछताछ की. कई घंटों तक चली इस विस्तृत पूछताछ के दौरान एजेंसी ने परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई अहम सवाल पूछे. देर शाम पूछताछ का दौर समाप्त होने के बाद उन्हें जाने दिया गया, हालांकि, जांच एजेंसी ने उन्हें 31 जुलाई को एक बार फिर पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है.जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सीआईडी की टीम ने एल. ख्यांगते के समक्ष कई आधिकारिक दस्तावेज रखे और पूर्व में गिरफ्तार या पूछताछ में शामिल अन्य आरोपियों के बयानों से उनके जवाबों का मिलान किया.
Home » झारखण्ड » रांची » JPSC परीक्षा विवाद मामले में CID का शिकंजा: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से लगातार दूसरे दिन सात घंटे पूछताछ, 31 जुलाई को फिर समन
JPSC परीक्षा विवाद मामले में CID का शिकंजा: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से लगातार दूसरे दिन सात घंटे पूछताछ, 31 जुलाई को फिर समन
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में हुई भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों और जांच के सिलसिले में सीआईडी की कार्रवाई तेज...
सम्बंधित ख़बरें
