कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

Ranchi : चुनावी प्रक्रिया समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. इस संशोधन का...

Ranchi :  चुनावी प्रक्रिया समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. इस संशोधन का सबसे अधिक असर व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर पड़ा है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एकमुश्त ₹994 की भारी बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद अब यह सिलेंडर 2256.50 से बढ़कर 3250.50 हो गया है.

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

इसी तरह 19 किलो के एक्स्ट्रा फास्ट सिलेंडर के दाम में भी समान वृद्धि की गई है. इसकी कीमत 2279 से बढ़कर 3273 हो गई है. इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल और बैंक्वेट हॉल जैसे संस्थानों की लागत में सीधा इजाफा होगा. इन जगहों पर इन सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, जिससे सेवाओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत, छोटी सिलेंडर कीमतें बढ़ीं

हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह पहले की तरह 970.50 में ही उपलब्ध रहेगा. वहीं 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है. नए कनेक्शन की कीमत 1541 से बढ़कर ₹1803 हो गई है और रिफिल के लिए अब 597 के बजाय 859 चुकाने होंगे. नई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गई हैं और आने वाले दिनों में इसका असर बाजार और सेवाओं की लागत पर देखने को मिल सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *