Ranchi: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए इसे पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और नौटंकी करार दिया है. साहू ने वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है. दुनिया के लगभग 115 देशों में ईंधन के दाम बढ़े हैं, कई जगह राशनिंग की नौबत आ गई है और स्कूल तक बंद हो चुके हैं. इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण भारत में महंगाई पूरी तरह नियंत्रण में है. भारत में न पेट्रोल का कुआं है और न डीजल का. इसके बावजूद पिछले 4 वर्षों से यहां कीमतें स्थिर रहीं और अब भी केवल 7% की ही वृद्धि हुई है. उन्होंने सवाल उठाया कि महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस और झारखंड सरकार अपने राज्यों में 22% वैट और 1 रुपए सेस कम क्यों नहीं करती? उन्होंने साफ कहा कि उदारीकरण के दौर में तेल कंपनियों को अधिकार देने वाली कांग्रेस को जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सिंचाई योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश, कहा- ‘खेतों तक पहुंचेगा पानी, रुकेगा पलायन’
कांग्रेस शासित राज्यों के दाम गिनाए
• तेलंगाना: 118.30 रुपए प्रति लीटर
• केरल: 114.90 रुपए प्रति लीटर
• कर्नाटक: 110.30 रुपए प्रति लीटर
यह भी पढ़ें: झारखंड रेल आईजी और डीआईजी ने किया चांडिल रेल थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए निर्देश
