स्वच्छता पखवाड़ा जागरुकता अभियान के तहत किया गया पौधा वितरण

Bermo: डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय थाना चौक पर पौधा वितरण कार्यक्रम का...

awareness campaign
अभियान के तहत किया गया पौधा वितरण

Bermo: डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय थाना चौक पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और क्षेत्र को हरा-भरा बनाना था.​ इस बेहद खास और जन-कल्याणकारी अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई.

स्थानीय नागरिकों को बताया गया स्वच्छता और पर्यावरण का महत्व

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय प्रबंधक एचआर पार्थ सारथी मुखर्जी, प्रबंधक (विद्युत) गुंजन कुमार और कार्यपालक (एचआर) मो. उमैर राशिद सहित प्रबंधन के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने इस मौके पर स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण की महत्ता समझाते हुए कहा, कि पौधों का रोपण और उनकी देखभाल करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया, जिसे लेकर आम जनता में भारी उत्साह देखा गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड रेल आईजी और डीआईजी ने किया चांडिल रेल थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए निर्देश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *