Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

क्रिकेट के जय-वीरू: रोहित-विराट ने रचा इतिहास, एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली बनी दुनिया की पहली जोड़ी

News Wave Desk: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्तंभ, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में...

Cricket's Jai-Veeru: Rohit-Virat created history, became the first pair in the world to play 400 international matches together.

News Wave Desk: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्तंभ, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में उतरते ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है. क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर यह जोड़ी एक साथ अपना 400वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने उतरी. क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी एक देश के दो खिलाड़ियों ने एक साथ इतने इंटरनेशनल मैच खेले हों. इन दोनों दिग्गजों ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट को एक नए युग में पहुंचाया है, बल्कि मैदान पर उनकी जुगलबंदी ने एक ऐसा मील का पत्थर स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ पाना किसी भी आधुनिक जोड़ी के लिए नामुमकिन सा लगता है.

साझेदारी और कप्तानी का बेजोड़ जुगलबंदी

रोहित और विराट के बीच का यह सफर सिर्फ मैचों की संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मैदान पर दिखाई देने वाले आपसी भरोसे और जीत की भूख की कहानी है. इन दोनों ने मिलकर 399 मैचों के लंबे सफर में कई ऐतिहासिक साझेदारियां की हैं और टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई हैं. जब विराट कप्तान थे, तब रोहित उनके सबसे भरोसेमंद सिपाही थे. लॉर्ड्स का यह 400वां मैच इन दोनों दिग्गजों की इसी बेमिसाल बॉन्डिंग और भारतीय क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण का जश्न है.

यह भी पढ़ें: भक्ति के पथ पर विश्व के नाथ: पहली बार रांची की सड़कों पर बिखरी जगन्नाथपुरी की अनूठी छटा, इस्कॉन मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा

दशकों पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

विश्व क्रिकेट में अब तक कई महान जोड़ियां आई हैं, लेकिन निरंतरता और फिटनेस के मामले में रोहित-विराट की जोड़ी ने सबको पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले दुनिया की किसी भी जोड़ी ने एक साथ मिलकर इतने अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेले थे. इस महा-रिकॉर्ड के साथ ही रॉ-हिट और किंग कोहली की इस जोड़ी ने साबित कर दिया है कि वे आधुनिक युग के सबसे महान क्रिकेटर क्यों हैं. लॉर्ड्स के मैदान पर बना यह रिकॉर्ड आने वाले कई दशकों तक क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में जिंदा रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *