Newswave Desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG ) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA द्वारा जारी परिणाम के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का पर्सेंटाइल, विषयवार प्रदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध हैं.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
इस वर्ष CUET UG 2026 के लिए 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. विभिन्न शिफ्टों में आयोजित परीक्षा के लिए एनटीए ने पर्सेंटाइल आधारित मूल्यांकन प्रणाली का उपयोग किया है, जिससे अलग-अलग शिफ्टों के अभ्यर्थियों के बीच निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके.

NTA नहीं जारी करता कटऑफ
विशेष बात यह है कि एनटीए केवल परीक्षा आयोजित करता है और परिणाम जारी करता है. कटऑफ, मेरिट सूची और काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालय स्वयं संचालित करते हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों को अब अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी होगी.
अब शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होने के बाद देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और अन्य भागीदार विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग और पंजीकरण तिथियों पर नियमित नजर बनाए रखें.


