Newswave Desk: बैंक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे मई से जुलाई 2026 तिमाही की सैलरी बढ़कर आएगी. इससे पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा चुकी है. अब बैंक कर्मचारियों का DA 25 फीसदी से बढ़ाकर 25.70 फीसदी कर दिया गया है. यानी कर्मचारियों को 0.70 फीसदी अतिरिक्त लाभ मिलेगा.
किस सैलरी स्लैब पर कितना फायदा?
नया DA जनवरी से मार्च 2026 के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर तय किया गया है. चूंकि DA बेसिक सैलरी पर लागू होता है, इसलिए इसका सीधा असर कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा.
स्केल-I स्टेज 1 पर 48,480 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA करीब 435 रुपये बढ़कर 15,979 रुपये हो जाएगा. वहीं स्टेज 10 पर 67,160 रुपये बेसिक सैलरी वालों को हर महीने करीब 601 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
स्टेज 15 पर 80,560 रुपये बेसिक सैलरी पाने वालों की सैलरी में करीब 719 रुपये की बढ़ोतरी होगी. स्टेज 20 पर 93,960 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को लगभग 838 रुपये ज्यादा मिलेंगे. वहीं स्टेज 25 पर 1,08,260 रुपये बेसिक सैलरी पाने वालों को हर महीने करीब 965 रुपये का फायदा होगा.
केंद्रीय कर्मचारियों का DA भी बढ़ा था
हाल ही में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का DA 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया था. बैंक कर्मचारियों की बढ़ोतरी भले ही इससे कम है, लेकिन इससे उनकी मासिक आय में जरूर इजाफा होगा.
ALSO READ: बैंक से लोन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, जानिए कितना EMI बोझ सही
