Chaibasa : डीसी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने नीट यूजी 2026 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिये जिला के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस क्रम में जिला स्कूल चाईबासा और मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय चाईबासा का अवलोकन कर परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई.
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, पंखों की उपलब्धता, बैठने के लिये बेंच डेस्क की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार और कमियों को अविलंब दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.
केंद्रों के आस पास भीड़ न रहे
डीसी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने पर रोक लगाने और परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिये सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने को कहा. जिला में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः15 बजे तक होगा.
ALSO READ : BREAKING-शालीमार बाजार से दो लापता करन अर्जुन की सूचना देने वाले को मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम


