Click Here
Click Here

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, BLO को नोटिस, सुपरवाइजर के निलंबन की अनुशंसा

Godda: गोड्डा जिले में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है....

IMAGE: AI GENERATED

Godda: गोड्डा जिले में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है. पौड़ैयाहाट प्रखंड के मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया ने कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया, जिसके बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या-39 पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के कार्यों में गंभीर खामियां पाई गईं. इस पर संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया. वहीं, बीएलओ सुपरवाइजर के बिना अनुमति कार्यालय से गायब रहने और निर्वाचन कार्यों के प्रति लापरवाह रवैया अपनाने पर उनके निलंबन की अनुशंसा कर दी गई.

BDO और CO से भी मांगा गया जवाब

समीक्षा के दौरान पौड़ैयाहाट के एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी और अतिरिक्त एईआरओ सह अंचलाधिकारी की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई. निर्वाचन संबंधी कार्यों में अपेक्षित गंभीरता और सक्रियता नहीं मिलने पर दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: BREAKING-शालीमार बाजार से दो लापता करन अर्जुन की सूचना देने वाले को मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम

चुनाव कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने साफ कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की नींव है और इससे जुड़े हर अधिकारी-कर्मी की जिम्मेदारी तय है. उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों और अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, उदासीनता या लापरवाही सामने आने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *