Chaibasa: जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से पशुपालन विभाग के 05 एफएमडी चलंत पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पशुओं का समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित हो सकेगा.
1962 हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क
सभी चलंत पशु चिकित्सा वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे तथा पशुओं के उपचार, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे. पशुपालक किसी भी प्रकार की पशु चिकित्सा सहायता अथवा सेवा प्राप्त करने के लिए 1962 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं.उपायुक्त ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी. उन्होंने पशुपालकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.
ALSO READ : जामताड़ा: मिहिजाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर चोरी का टोटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
