Click Here
Click Here
Click Here

DC कंचन सिंह की संवेदनशील पहल, दिव्यांग बच्चे तक पहुंची सरकारी मदद

Simdega: जिले की उपायुक्त कंचन सिंह की संवेदनशीलता और त्वरित पहल एक बार फिर सामने आई है. सदर प्रखंड के बड़ाबर पानी...

Simdega: जिले की उपायुक्त कंचन सिंह की संवेदनशीलता और त्वरित पहल एक बार फिर सामने आई है. सदर प्रखंड के बड़ाबर पानी गांव के एक दिव्यांग बच्चे को लंबे समय से किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही थी. इसकी जानकारी जैसे ही उपायुक्त तक पहुंची, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को बच्चे के घर भेजने का निर्देश दिया.

घर पहुंची प्रशासनिक टीम

उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और बच्चे को तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उसे आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी.

Also Read: नए CDS नियुक्त: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे CDS का पद, अनिल चौहान की लेंगे जगह

पेंशन योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू

इसके साथ ही बच्चे को निशक्तता पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

ग्रामीणों ने की सराहना

ग्रामीणों ने उपायुक्त की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है.

जरूरतमंदों की समस्याओं पर विशेष ध्यान

लोगों का कहना है कि डीसी कंचन सिंह लगातार जिले में आम लोगों, खासकर जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *