Chatra: DC रवि आनंद ने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने हेरुआ डैम, निर्माणाधीन पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज और छठ तालाब का दौरा किया.

हेरुआ डैम के सौंदर्यीकरण पर जोर
हेरुआ डैम के निरीक्षण के दौरान DC ने क्षेत्र के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने डैम परिसर में पार्क विकसित करने, सोलर लाइट लगाने, पेवर ब्लॉक बिछाने सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों को योजनाबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूरा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.
पिक्चर टाइम थियेटर का निर्माण समय पर पूरा करने का निर्देश
निर्माणाधीन पिक्चर टाइम थियेटर का निरीक्षण करते हुए DC ने शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद आमजन को शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा.
महादेवी वर्मा महिला कॉलेज की स्थिति का लिया जायजा
इसके बाद DC ने महादेवी वर्मा महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से कॉलेज के संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा संस्थान के बंद रहने के कारणों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कॉलेज भवन की जर्जर स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
ALSO READ: पाकुड़ पुलिस की बड़ी सफलता, अपहरण कांड का उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

छठ तालाब के जलस्तर का किया निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में DC ने छठ तालाब का भी अवलोकन किया.उन्होंने तालाब के जलस्तर और उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक रखरखाव कार्यों पर ध्यान देने को कहा.
