Click Here
Click Here
Click Here

12 वर्षीय लेखिका आरोही खंडेलवाल की नई पुस्तक ‘हर कहानी एक शिक्षा, का डीसी ने किया विमोचन

Gumla : जिले की प्रतिभाशाली बाल लेखिका आरोही खंडेलवाल की नई पुस्तक “हर कहानी एक शिक्षा” का विमोचन उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने...

Gumla : जिले की प्रतिभाशाली बाल लेखिका आरोही खंडेलवाल की नई पुस्तक “हर कहानी एक शिक्षा” का विमोचन उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने आरोही की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक है. गुमला के सिसई रोड निवासी रूपेश खंडेलवाल और सीमा खंडेलवाल की 12 वर्षीय पुत्री आरोही खंडेलवाल अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं. वह इससे पहले भी दो पुस्तकें लिख चुकी हैं. उपायुक्त ने कहा कि उनकी नई पुस्तक बच्चों को नैतिक शिक्षा देने के साथ-साथ उनके ज्ञानवर्धन में भी सहायक होगी.

11 रिकॉर्ड बनाने वाली आरोही ने फिर रचा नया इतिहास

आरोही ने अपनी प्रतिभा के दम पर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने शिव रुद्राष्टकम का मात्र 1 मिनट 7 सेकेंड में उच्चारण कर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था. इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया था. वर्ष 2022 में द नेशनल एकेडमी फॉर आर्ट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंडिया स्टार आइकॉन किड्स अवॉर्ड प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई. वहीं इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 40 में से 36 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था. इसके अलावा भाषण कला, कहानी लेखन, गायत्री मंत्र, दशावतार पुस्तक समेत विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 11 रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी आरोही लगातार गुमला और झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं. उनकी नई पुस्तक के विमोचन को लेकर साहित्य प्रेमियों और जिलेवासियों में उत्साह देखा गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *