Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश, पति गिरफ्तार

Chakardharpur: टोकलो थाना क्षेत्र के जानटा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके...

Chakardharpur: टोकलो थाना क्षेत्र के जानटा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति चैतन गिलुवा उर्फ मोटू (23) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी रायमुनी सरदार की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी. जानकारी के अनुसार 15 जून को दंपती अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ नलिता मेले से घर लौटे थे. घर पहुंचने के बाद सूअर का मांस पकाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के बाद रायमुनी सरदार घर से निकलकर जंगल की ओर चली गई. पुलिस के अनुसार वहां भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले गई. जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश की.

आत्महत्या का रूप देने की साजिश

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो. अगले दिन उसने लोगों को महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी. संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने चैतन गिलुवा उर्फ मोटू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ : रांची स्थित आरएसएस कार्यालय में हुए हमले के बाद लोहरदगा पहुंची ATS टीम, दोनों आरोपियों की घर की हुई गहन जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *