नये अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोतरी के विरोध में BCI अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

Ranchi: ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड स्टेट कमेटी ने नये अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोतरी के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन...

Demand for BCI President's Resignation Over Fee Hike for New Advocates
Demand for BCI President's Resignation Over Fee Hike for New Advocates

Ranchi: ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड स्टेट कमेटी ने नये अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोतरी के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग की.

BCI पर मनमानी का आरोप

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड स्टेट कमेटी का कहना है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया अधिवक्ता हितों को दरकिनार करते हुए मनमानी कर रहा है. कमेटी ने डेथ क्लेम 25 लाख रुपये, मेडिक्लेम 10 लाख रुपये और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करने की मांग रखी.

एनरोलमेंट फीस वापस लेने की मांग

कमेटी ने नए अधिवक्ताओं के एनरोलमेंट के लिए बढ़ाई गई फीस को जल्द से जल्द वापस लेने की भी मांग की. प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे. यह जानकारी ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, झारखंड स्टेट कमेटी के सचिव एम. अहमद चौधरी ने दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *