गुमला के कसीरा में मेडिकल कॉलेज की मांग, पूर्व CM से मिले ग्रामीण और प्रतिनिधिमंडल

Gumla: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण को लेकर गुमला प्रखंड के कसीरा गांव के गणमान्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा...

Gumla: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण को लेकर गुमला प्रखंड के कसीरा गांव के गणमान्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने कसीरा गांव में मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण की मांग रखते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का आग्रह किया.

मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर रखी मांग

प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि इस संबंध में राज्य सचिव स्तर पर भी बातचीत हुई है तथा जल्द ही कसीरा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण की दिशा में पहल होने की उम्मीद है. वार्ता के दौरान क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

Also Read: दो दिनों से लापता वृद्ध का शव मरकच्चो नहर से बरामद, इलाके में सनसनी

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर कसीरा के कलीन्द्र साहु, ज्ञानचंद्र साहु, समाजसेवी डॉ. सुभाष साहु, बिशुनपुर प्रत्याशी सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भुनेश्वर साहु, फुलचंद्र साहु एवं मुटुर साहु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ज्ञापन सौंपने की तैयारी

बैठक में यह जानकारी दी गई कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने हेतु संबंधित विभाग को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा. प्रदेश भाजपा नेता आदित्य साहू द्वारा भी इस मामले में सहयोग का आश्वासन दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *