Hazaribagh: उपायुक्त हेमन्त सती ने आज 18 मई को हजारीबाग झील के निकट प्रतिदिन लगने वाली भीड़-भाड़ एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि झील क्षेत्र में आने वाले आगंतुकों द्वारा यत्र-तत्र वाहनों की पार्किंग किए जाने से विशेषकर शाम के समय अत्यधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को झील के समीप उपलब्ध खाली स्थान को विकसित कर व्यवस्थित पार्किंग जोन के रूप में उपयोग में लाने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके.
मछ्ली दुकानों को फैंसिंग के भीतर दुकान लगाने का निर्देश
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने झील के समीप सड़क किनारे अनियमित रूप से लगने वाली मछली दुकानों को चिन्हित कर उन्हें निर्धारित फेंसिंग क्षेत्र के भीतर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, जिससे सड़क किनारे अव्यवस्था एवं जाम की समस्या को कम किया जा सके. उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग झील क्षेत्र शहर का प्रमुख स्थल है,अतः यहां सुव्यवस्थित यातायात एवं साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित होना चाहिए,उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करते हुए आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

AlsoRead:लोहरदगा: निर्वाचन समीक्षा बैठक में लापरवाही पर सख्त निर्देश, 30 मई तक DSE निष्पादन का आदेश
