राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से डीजी एमएस भाटिया ने की भेंट, अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का हुआ आगाज

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी एमएस...

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी एमएस भाटिया ने शिष्टाचार भेंट की. इस विशेष अवसर पर डीजी ने राज्यपाल को अग्निशमन सेवा सप्ताह के प्रतीक के रूप में बैज लगाया और उन्हें विभाग की आगामी गतिविधियों से अवगत कराया.

यह भी पढ़ें : रामगढ़: ओसम डेयरी फायरिंग में शामिल राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, कार्बाइन और पिस्टल बरामद

आपदा के समय रक्षक हैं अग्निशमन कर्मी

राज्यपाल ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल महोदय ने अग्निशमन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन कर्मियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान होती है. उन्होंने कहा: ‘हमारे अग्निशमन कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जन-धन की रक्षा करते हैं. उनकी तत्परता समाज में सुरक्षा का भाव पैदा करती है.’

यह भी पढ़ें : कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, जनता से सीधा संवाद बढ़ाने की रणनीति

जागरूकता ही बचाव का आधार

राज्यपाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि केवल तकनीकी तैयारी ही काफी नहीं है, बल्कि आम नागरिकों का जागरूक होना भी अनिवार्य है. उन्होंने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से जनता को अग्नि सुरक्षा के नियमों और सावधानियों के प्रति शिक्षित किया जाना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *