Dhanbad: जिले के बरोरा थाना क्षेत्र मेंअपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. शनिवार की दोपहर एक युवक को गोली मार दिया.
क्या है पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, माथाबांध निवासी राजेंद्र चौहान उर्फ गुरखा अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए डुमरा मोड़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई. अपराधियों द्वारा चलाई गई एक गोली सीधे राजेंद्र के पैर में जा लगी जिससे वे घायल होकर वहीं गिर पड़ा.
गोली लगने के बावजूद राजेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी. जान बचाने के लिए वे घायल अवस्था में ही वहां से भागे और शोर मचाया. फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटे, जिन्हें देख अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. स्थानीय निवासियों की मदद से आनन-फानन में घायल राजेंद्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
