न्यूज वेभ डेस्कः IIT-ISM धनबाद की प्रतिभा का डंका एक बार फिर देश भर में बजा है. संस्थान के पूर्व छात्र और 1991 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक बर्णवाल ने मध्य प्रदेश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद चीफ सेक्रेट्री की कमान संभालकर झारखंड का नाम रोशन किया है.
खनन इंजीनियरिंग से प्रशासनिक शिखर तक का सफर
IIT-ISM से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने वाले अशोक बर्णवाल की पहचान एक बेहद कुशल, शांत और जन-केंद्रित अधिकारी के रूप में रही है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान मिली विश्लेषणात्मक दृष्टि और समस्या समाधान कौशल को उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में बखूबी लागू किया.
मध्य प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके बर्णवाल के प्रशासनिक अनुभव का सीधा लाभ अब मध्य प्रदेश के जन-कल्याण और नीतियों के क्रियान्वयन को मिलेगा. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर IIT-ISM धनबाद के शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. धनबाद की माटी से निकलकर मध्य प्रदेश की नौकरशाही के शीर्ष पर पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गया है.
ALSO READ: गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर
