पश्चिमी सिंहभूम में ‘आहार दिवस’ का आयोजन, पीडीएस दुकानों का हुआ निरीक्षण

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के मार्गदर्शन में आज जिले भर के पीडीएस दुकानों पर “आहार दिवस” का आयोजन किया गया. आहार...

Aahar Diwas
पीडीएस दुकानों का हुआ निरीक्षण

Chakradharpur:  पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के मार्गदर्शन में आज जिले भर के पीडीएस दुकानों पर “आहार दिवस” का आयोजन किया गया. आहार दिवस आयोजन का उद्देश्य जिले में एनएफएसए व हरा राशनकार्ड के सभी राशन कार्डधारियों के बीच प्रत्येक महीने के 6 व 18 तारीख को राशन वितरण करना सुनिश्चित किया जाना है.

पदाधिकारियों ने राशन वितरण के कार्यों का गहण निरीक्षण किया

आहार दिवस के अवसर पर पीडीएस दुकानों में संचालित कार्यों के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर से सभी प्रखंडों हेतु वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. प्रतिनियुक्त वरीय एवं सहायक पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित प्रखंड क्षेत्रों का भ्रमण कर जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से किए जा रहे राशन वितरण कार्यों का गहन निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों की संख्या, ई-केवाईसी की प्रगति, ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की स्थिति, आगत एवं वितरण पंजी का संधारण, पीडीएस दुकानों पर उपलब्ध आधारभूत संरचना एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से जांच की. इसके अलावा निर्धारित निर्देशों एवं सूचनाओं के प्रदर्शन की स्थिति का भी जायजा लिया गया.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में एसबीआई एटीएम में कैश खत्म, मशीनों पर ताला लगने से उपभोक्ता परेशान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *