काम नहीं मिलने से नाराज मजदूर, 20 मई को झींकपानी से थाली-कटोरा यात्रा निकालेंगे श्रमिक

Chakradharpur: झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने ACC अडानी सीमेंट कंपनी, झींकपानी प्रबंधन पर मजदूरों को काम नहीं देने एवं बिना सूचना कंपनी...

Jhinkapani

Chakradharpur: झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने ACC अडानी सीमेंट कंपनी, झींकपानी प्रबंधन पर मजदूरों को काम नहीं देने एवं बिना सूचना कंपनी बंद करने की तैयारी का आरोप लगाया है. इस संबंध में यूनियन की ओर से कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए मजदूरों की समस्याओं को उठाया गया है.

मजदूरी भुगतान में भारी अनियमितता

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा द्वारा जारी आवेदन में कहा गया है, कि कई मजदूर पिछले 24-25 वर्षों से कंपनी में अनलोडिंग कार्य कर रहे हैं. इस दौरान अलग-अलग ठेकेदारों के माध्यम से मजदूर काम करते आ रहे हैं. मजदूरों का आरोप है कि काम के दौरान पीएफ में गड़बड़ी हुई है तथा मजदूरी भुगतान में भी भारी अनियमितता बरती गई है. ज्ञापन में बताया गया है कि लोडिंग मजदूरों को 904 रुपये एवं अनलोडिंग मजदूरों को मात्र 617 रुपये भुगतान किया जा रहा है, जिसका मजदूर लगातार विरोध करते रहे हैं. वर्तमान में कंपनी प्रबंधन द्वारा काम नहीं दिए जाने से मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है.

यूनियन ने चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर कंपनी को बंद नहीं होने दिया जाएगा. मजदूरों की मांग है कि उन्हें नियमित रूप से काम दिया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए. मजदूरों ने घोषणा की है कि 20 मई 2026 को झींकपानी से थाली-कटोरा यात्रा निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा सहायक श्रमायुक्त को भी भेजी गई है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में एसबीआई एटीएम में कैश खत्म, मशीनों पर ताला लगने से उपभोक्ता परेशान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *