Koderma: दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर अस्पताल कोडरमा स्थित दिव्यांग बोर्ड में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 11 दिव्यांगजनों की जांच की गई, जिसमें 5 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया.
अलग-अलग श्रेणियों के मरीजों की हुई जांच
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अनुसार, शिविर में अस्थि दिव्यांगता के 2, सेरेब्रल पाल्सी के 1 और मानसिक दिव्यांगता के 2 मरीजों की जांच के बाद उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत किया गया.वहीं, गूंगा-बहरा श्रेणी के 4 मरीजों को आगे की सुनाई जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इनका भी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा.
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच
शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला डीबीडीओ सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, अनीश कुमार और कार्यालय सहायक अजीत कुमार मौजूद रहे.चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी.
हर बुधवार सदर अस्पताल में लगता है दिव्यांग बोर्ड शिविर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रत्येक बुधवार को सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का शिविर लगाया जाता है. उन्होंने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी जांच करवा सकते हैं और पात्रता के अनुसार दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
ALSO READ: लातेहार: लेवी वसूलने आए PLFI के 2 उग्रवादी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार
