Koderma: यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने आगरा कैंट से कोलकाता के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन धनबाद, गोमो, पारसनाथ और कोडरमा होकर गुजरेगी.
यात्रियों को मिलेगी राहत
इस स्पेशल ट्रेन से धनबाद मंडल के यात्रियों को आगरा और कोलकाता के बीच अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. त्योहारों और भीड़ के समय आरक्षण की परेशानी भी कम होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी स्टेशन या IRCTC से जरूर प्राप्त कर लें.
ALSO READ: चक्रधरपुर: अंधविश्वास पर चोट, नशे के खिलाफ आवाज… कराईकेला स्कूल में जागरूकता अभियान
