बोकारो: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

Bermo: भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 72वां स्थापना दिवस बोकारो थर्मल स्थित यूनियन कार्यालय में गुरुवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के...

बोकारो थर्मल में BMS का स्थापना दिवस मनाते यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य
बोकारो थर्मल में BMS का स्थापना दिवस मनाते यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य

Bermo: भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 72वां स्थापना दिवस बोकारो थर्मल स्थित यूनियन कार्यालय में गुरुवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ BMS ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे यूनिट के सचिव रवि चंद्र कुमार ने किया. ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में राष्ट्रगान और BMS का संगठन गीत गाकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

श्रमिक हितों की रक्षा के प्रयासों पर डाला प्रकाश

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के मूल उद्देश्यों, स्वर्णिम इतिहास और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर विस्तृत प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूरों की अटूट एकता को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया.

समारोह में BMS स्थानीय यूनिट के उपाध्यक्ष संजय, सैमुअल, जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव शाहिद इकराम, सहायक सचिव संजय कुमार राय, कार्यालय सचिव वासुदेव महतो, राजदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य एवं स्थानीय श्रमिक उपस्थित रहे.

ALSO READ: रांचीः पिता पर कुल्हाड़ी से किया था जानलेवा हमला, साक्ष्य के अभाव में रिहा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *