लातेहार: लेवी वसूलने आए PLFI के 2 उग्रवादी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Latehar: लातेहार पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ एक सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना...

पुलिस की गिरफ्त में PLFI के दो आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में PLFI के दो आरोपी

Latehar: लातेहार पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ एक सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लेवी वसूलने और ठेकेदारों में दहशत फैलाने की योजना बना रहे संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार, कारतूस और एक बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा है.

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

22 जुलाई की शाम एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा की तरफ से एक लाल रंग की बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति बालूमाथ-बारियातू की ओर जा रहे हैं. ये किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर बालूमाथ के एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मकइयाटांड पिकेट के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की.

भागने का प्रयास विफल, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

करीब रात नौ बजे चंदवा की ओर से आ रही लाल अपाची मोटरसाइकिल को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो सवार लोगों ने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की. हालांकि, अलर्ट पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सवारों को खदेड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय सिंह उर्फ डिम्पू उर्फ भीम सिंह और शहजाद अंसारी के रूप में हुई है.

PLFI कमांडर के इशारे पर आए थे लेवी वसूलने

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे संगठन के कमांडर बादल जी उर्फ पवन जी के कहने पर बालूमाथ और बारियातू थाना क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के ठेकेदारों से लेवी वसूलने और इलाके में खौफ पैदा करने की नीयत से आए थे.

ALSO READ: चक्रधरपुर: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का प्रशासनिक निरीक्षण, महादेवसाल मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *