Click Here
Click Here

पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा की जिला कार्य योजना बैठक, लक्ष्मण गिलुवा को दी श्रद्धांजलि

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज जिला कार्य योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई....

BJP West Singhbhum
भाजपा की जिला कार्य योजना बैठक

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज जिला कार्य योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया.

जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में जिला प्रभारी मनोज महतो वाजपेई, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. इस दौरान जिला प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है और पार्टी के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से जुड़े रहते हैं, जिससे संगठन लगातार सशक्त होता है. उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को अनुशासन, समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं, तो जनता और नेताओं के बीच की दूरी स्वतः खत्म हो जाती है. वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और समन्वय को सफलता का आधार बताया.

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे और सतीश पुरी मंचासीन रहे. मंच संचालन चंदन झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने दिया. इस मौके पर महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ, उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, सनी पासवान, चन्द्रमोहन तिऊ, जिला मंत्री पवन शर्मा, धीरज सिंह, रूपा सिंह दास, राय मुनि बांनरा, प्रताप कटियार महतो, रमेश दोदराजका, संजय पासवान, जूली खत्री सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग की घटना पर पत्रकारों का आक्रोश: राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *