मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Dhanbad: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक...

Dhanbad: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर दिलीप महतो ने की. इस दौरान टुंडी प्रखंड के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ आगामी चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी दिलीप महतो ने कहा कि झारखंड में वर्तमान में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए. कार्य को समय पर, सरलता, पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ संपन्न कराने के लिए उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से बूथ और प्रखंड स्तर पर अपने प्रतिनिधि (बीएलए) नामित करने का आग्रह किया, जो बीएलओ (BLO) का सहयोग कर सकें.

मैपिंग के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

जिला निर्वाची पदाधिकारी ने मैपिंग की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम अब तक मैप नहीं हुआ है, तो वे निम्नलिखित माध्यमों से मैपिंग करा सकते हैं:

  • वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं या माता-पिता का नाम होने पर
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • खतियान के आधार पर निर्गत जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र
  • इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा तय अन्य 11 प्रकार के वैकल्पिक दस्तावेज

ALSO READ: विशेष कैंप में मतदाता मैपिंग कराने की अपील, एसडीओ ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बैठक में कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाची पदाधिकारी दिलीप महतो के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बी.के. पाण्डेय, बीपीआरओ बबलेश शाह और प्रखंड तकनीकी कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे. वहीं राजनीतिक दलों की ओर से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव रसीद अंसारी, कांग्रेस टुंडी प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोदक, तिलक मंडल, गोविंद टुडू और सोनू मंडल सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *