Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में तीन साल से बंद डोरस्टेप डिलीवरी, निविदा निकाल जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग

Chaibasa : जिले के चक्रधरपुर में पिछले तीन साल राशन की डोरस्टेप डिलीवरी बंद रहने पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन...

Chaibasa : जिले के चक्रधरपुर में पिछले तीन साल राशन की डोरस्टेप डिलीवरी बंद रहने पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने पत्र लिखा. पत्र खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को लिखी गयी. जिसमें पीडीएस के डोरस्टेप डिलीवरी बंद होने पर आ रही परेशानियों का जिक्र किया गया. पत्र के माध्यम से पांडेय ने अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है. ​पवन शंकर पाण्डेय ने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि प्रखंड में पिछले तीन साल से डोरस्टेप डिलीवरी की निविदा प्रकाशित नहीं की गई है. जो विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है.
राशन दुकानदारों को स्वयं के खर्च पर गोदामों से अनाज उठाना पड़ रहा है, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है. जिन दुकानदारों ने विपरीत परिस्थितियों में स्वयं खाद्यान्न का परिवहन किया. उन्हें भी विभाग द्वारा ससमय भुगतान नहीं किया जा रहा है.

बार बार पत्र लिखने के बाद भी परिणाम शून्य

पवन शंकर पांडे ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी विभाग गहरी नींद में सोया है. जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन परिणाम शून्य रहा. अगर सरकार ने जल्द ही नई निविदा निकालकर डोरस्टेप डिलीवरी बहाल नहीं की और दुकानदारों के बकाये का भुगतान नहीं किया. ता उग्र आंदोलन किया जायेगा. ​पाण्डेय ने सरकार से मांग की है कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की विशेष भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द परिवहन व्यवस्था बहाल की जाए ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुदृढ़ हो सके और राशन दुकानदारों व आम जनता को राहत मिल सके

 

ALSO READ : गिरिडीह: सीसीएल एरिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *