दुमका : सीता सोरेन का सरकार पर हमला, कहा – राज्य में रोजगार नहीं, इसलिए हो रहा पलायन

Dumka : भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक सीता सोरेन ने जामा प्रखंड के चिगलपहाड़ी गांव में किसान महिलाओं के साथ खेत में...

सीता सोरेन

Dumka : भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक सीता सोरेन ने जामा प्रखंड के चिगलपहाड़ी गांव में किसान महिलाओं के साथ खेत में उतरकर धान रोपनी की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर खेती-किसानी और रोजमर्रा की समस्याओं की जानकारी ली. सीता सोरेन ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. लेकिन आज भी वे कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे है. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र की अनदेखी के कारण किसानों को खाद, बीज, सिंचाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है.

सरकार पलायन रोकने में विफल

सीता सोरेन ने संताल परगना में पलायन के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवाओं और मजदूरों को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. उनका आरोप है कि सरकार पलायन रोकने में विफल रही है. अगर गांवों में रोजगार और कृषि को मजबूती दी जाए, तो लोगों को अपने घर-परिवार छोड़कर बाहर काम करने की मजबूरी नहीं होगी.

 

ALSO READ : RBI शुरू करेगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ नोट होंगे जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *