डुमरी और चैनपुर का 40 साल का सूखा होगा खत्म: नवगई डैम पहुंची उच्चस्तरीय टीम, खेतों तक पानी पहुंचने की जगी आस

Gumla: दशकों से सिंचाई के पानी की आस में पथरा गई चैनपुर और डुमरी प्रखंड के किसानों की आंखों में मंगलवार को...

Gumla: दशकों से सिंचाई के पानी की आस में पथरा गई चैनपुर और डुमरी प्रखंड के किसानों की आंखों में मंगलवार को एक नई चमक देखने को मिली. अपर शंख जलाशय निर्माण के लगभग 40 साल बाद आखिरकार राइट कैनल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचने की उम्मीद जगी है. गुमला के स्थानीय विधायक भूषण तिर्की की कड़े संघर्ष और विधानसभा के मानसून सत्र के शून्य काल में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद राज्य सरकार ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया है. मंगलवार को जल संसाधन विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम ने नवगई डैम पहुंचकर कैनल और जलाशय की भौतिक स्थिति का जायजा लिया.

ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

दशकों की हताशा के बीच जब विभागीय अधिकारियों की टीम विधायक भूषण तिर्की के साथ गांव पहुंची, तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति के अनुसार पूरी टीम और विधायक का भव्य स्वागत किया. गाजे-बाजे के साथ टीम को गांव से डैम तक ले जाया गया. ग्रामीणों को अब यह पक्का विश्वास हो चला है कि उनके खेतों की प्यास जल्द बुझेगी. इस ऐतिहासिक पहल के लिए ग्रामीणों ने विधायक भूषण तिर्की का हृदय से आभार जताया.

यह भी पढ़ें: रांची: RTE के तहत निजी स्कूलों में ऑनलाइन लॉटरी से 1036 बच्चों का हुआ चयन

रोजगार की तलाश में हो रहा पलायन, अब रुकेगा: विधायक भूषण तिर्की

मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक भूषण तिर्की ने डैम की जर्जर स्थिति और ग्रामीणों के दर्द को साझा किया. उन्होंने कहा “इस डैम को बने हुए 40 साल से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन आज तक हालात नहीं सुधरे. लोगों ने इसी उम्मीद में अपनी जमीनें दी थी कि वे खेती-बारी कर अपना जीवन बसर करेंगे. लेकिन राइट कैनल की खराब स्थिति के कारण लोग आज भारी निराशा में हैं और पलायन करने को मजबूर हैं. मैंने विधानसभा के शून्य काल में इस बात को मजबूती से रखा, जिस पर हेमंत सोरेन सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया है.” उन्होंने आगे कहा कि जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर पी.डी. राम और पूरी टीम का यहां आना इस बात का प्रमाण है कि इलाके के अच्छे दिन आने वाले हैं. पानी मिलने से किसान हर मौसम में खेती कर पाएंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और महानगरों की ओर होने वाला पलायन रुकेगा. इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे 2,000 से अधिक किसानों को लाभ डुमरी और चैनपुर प्रखंड के हजारों किसान परिवारों की तकदीर संवरेगी. पलायन पर रोक लगेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार और खेती के अवसर बढ़ने से युवाओं का दूसरे प्रदेशों में जाना रुकेगा. साल भर होगी खेती वर्तमान में पानी की कमी के कारण किसान साल में केवल एक बार धान उगा पाते हैं. कैनल शुरू होने से वे हर मौसम की फसल ले सकेंगे. आय में वृद्धि बहु-फसली खेती से किसानों का मुनाफा और आर्थिक स्तर बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: JPSC फिर सवालों के घेरे में: सिविल जज नियुक्ति प्रक्रिया दो साल बाद भी अधर में, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

जल्द शुरू होगा राइट कैनल के जीर्णोद्धार का काम

निरीक्षण के दौरान विभाग के चीफ इंजीनियर पी.डी. राम और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कंचन ज्योति किंडो ने 12.93 किलोमीटर लंबी राइट कैनल में जमे गाद और उसकी जर्जर स्थिति का बारीकी से मुआयना किया. कार्यपालक अभियंता ने मौके पर ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वस्तुस्थिति का आकलन कर लिया गया है. विभागीय प्राक्कलन की प्रक्रिया पूरी कर बहुत जल्द नहर की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि किसानों के खेतों तक निर्बाध रूप से पानी पहुंच सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *