Ranchi: राज्य में मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिमुक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग बड़े स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाने जा रहा है. इस अभियान के तहत बूथ स्तर के अधिकारी यानी बीएलओ सीधे लोगों के घर पहुंचकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे. उद्देश्य यह है कि कोई भी योग्य भारतीय नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.


30 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 20 जून से अभियान की तैयारी शुरू होगी. इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ जरूरी दस्तावेजों की छपाई की जाएगी. इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का डेटा सत्यापित किया जाएगा और इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे.
7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
उन्होंने जानकारी दी कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इसके बाद नागरिकों को नाम जोड़ने, सुधार कराने या आपत्ति दर्ज करने के लिए 4 सितंबर तक का समय मिलेगा. दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी.
ALSO READ: पपरवाटांड़ टोल प्लाजा के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, 4 वाहन जब्त, ₹78 हजार जुर्माना वसूला
बिना जांच किसी का नाम नहीं हटेगा
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं से बीएलओ संपर्क नहीं कर पाएंगे, उनके लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे. साथ ही किसी भी व्यक्ति का नाम बिना जांच और सुनवाई के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा.
