Click Here
Click Here
Click Here

पूर्व रेलवे ने शुरू किया ‘ग्रीन लेगेसी मिशन’, कर्मचारियों में बांटे फलदार पौधे

Jamtara : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व रेलवे ने गुरुवार को आसनसोल स्थित मंडल...

Green Legacy Mission

Jamtara : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व रेलवे ने गुरुवार को आसनसोल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘ग्रीन लेगेसी मिशन’ का शुभारंभ किया। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने इस विशेष पौध-वितरण अभियान का उद्घाटन किया. अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े अभिभावकों के बीच स्थानीय फलदार पौधों का वितरण किया गया. प्रतिभागियों ने इन पौधों को अपने घरों और कार्यालय परिसरों में लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.

अभियान की निगरानी के लिए विशेष ट्रैकिंग प्रणाली भी शुरू की गई 

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि एक वृक्ष लगाना मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के भविष्य में निवेश करने के समान है. उन्होंने बताया कि इस मॉडल को जल्द ही पूर्व रेलवे के सभी मंडलों और कारखानों में लागू किया जाएगा. अभियान की निगरानी के लिए विशेष ट्रैकिंग प्रणाली भी शुरू की गई है, जिसके तहत पौधारोपण करने वाले परिवार समय-समय पर पौधों की वृद्धि की जानकारी साझा करेंगे। पूर्व रेलवे का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Also Read : हजारीबाग में ठाकुरबाड़ी की जमीन पर कब्जे की कोशिश से भक्तों में उबाल, इंसाफ के लिए ‘भगवान’ को साथ लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *