Click Here
Click Here
Click Here

तनाव का असर त्वचा पर: जानें कैसे बचें त्वचा की समस्याओं से

NewsWave Desk: आप अगर तनाव में रहते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी दिख सकता है. तनाव के समय...

NewsWave Desk: आप अगर तनाव में रहते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी दिख सकता है. तनाव के समय शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन्स बनते हैं जिससे त्वचा ज्यादा तैलीय (ऑयली) हो जाती है और त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती हैं.

तनाव से होने वाली कुछ आम त्वचा समस्याएं:

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
  • चेहरे पर मुंहासे या रैशेज़ आना
  • पहले से मौजूद बीमारियाँ (जैसे एग्ज़िमा, सोरायसिस) बढ़ जाना
  • छोटे-छोटे छाले होना
  • त्वचा की देखभाल को अनदेखा करना

बार-बार स्किन की दिक्कतें होने पर तनाव और बढ़ सकता है. कई बार लोग अपनी त्वचा की वजह से परेशान होकर दूसरों से मिलना-जुलना कम कर देते हैं.

अगर आपकी स्किन प्रॉब्लम्स बार-बार लौट रही हैं, तो जरूरी है कि आप अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें.

तनाव कम करने के आसान तरीके:

  1. त्वचा की देखभाल करना न छोड़ें, चाहे कितना भी थके हों.
  2. रोज़ व्यायाम करें, इससे शरीर और त्वचा दोनों को फायदा होगा.
  3. अपने लिए रोज थोड़ा समय जरूर निकालें.
  4. खुली हवा में टहलें या कुछ समय बाहर बिताएं.
  5. गहरी सांस लें, योग, मेडिटेशन या कोई भी तनाव कम करने वाली तकनीक अपनाएं.
  6. पूरी नींद लें कम से कम 7-8 घंटे.
  7. जरूरत हो तो ‘ना’  बोलना सीखें और अपनी सीमाएं तय करें.
  8. किसी दोस्त या एक्सपर्ट से बात करें, उनसे मदद लें.

याद रखें तनाव बढ़ने से त्वचा की समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन सही देखभाल और तनाव कम करने से आपकी त्वचा स्वस्थ हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *