Bokaro: इस्लामिक नववर्ष (मुहर्रम) के पावन अवसर पर टीम एहसास फाउंडेशन द्वारा ए.के. पब्लिक स्कूल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के इस अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
30 यूनिट रक्त संग्रहित
शिविर में 8 महिला रक्तदाताओं ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया. कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.

मुख्य अतिथि ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा उपस्थित रहे. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है.

मानवीय पहल की सराहना
मौके पर उपस्थित अतिथियों ने टीम एहसास फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक अवसरों को जनसेवा से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है. इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया.
Also Read: पलामू: NEET परीक्षा को लेकर DC-SP रहे अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर जाकर लिया जायजा
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जमील अख्तर, मो. मोकीम, जुबिल अहमद, कैसर अफरोज, डॉ. बबलेश कुमार, संजय शर्मा, इंदरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जुगनू, सोहराब, आजाद अंसारी, राजा, आदिल समीम, हसन कमाल, सोनू, मंजूर, कौशर, साहिल, नसीम, आलम, आजाद जसीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

