शिलान्यास के 4 महीने बाद भी जर्जर है चांडिल-कांड्रा रोड, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला के मुख्य राज्य मार्ग चांडिल-कांड्रा रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा....

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला के मुख्य राज्य मार्ग चांडिल-कांड्रा रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीण आंदोलनकारी एकता मंच के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने खुदीराम बोस चौक, चैनपुर से प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा कर विरोध जताया.

 

सड़क की बदहाल स्थिति से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और उड़ती धूल से प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है. इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को रोज आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है.

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली अहम सड़क

एक ही मात्र सड़क जो जिला मुख्यालय को जोड़ता है, चांडिल-कांड्रा रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीण आंदोलनकारी एकता मंच के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने खुदीराम बोस चौक, चैनपुर से प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.

दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से चांडिल-कांड्रा सड़क की हालत बेहद खराब है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और लगातार उड़ती धूल से प्रदूषण बढ़ गया है. इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं.

पदयात्रा कर सौंपा ज्ञापन

पदयात्रा सुबह 11 बजे खुदीराम बोस चौक से शुरू होकर दोपहर 2:30 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची. यहाँ ग्रामीणों ने नारेबाजी कर सड़क की मरम्मत की मांग की.

BDO की अनुपस्थिति में CO को सौंपा ज्ञापन

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने अपनी मांगों का ज्ञापन चांडिल अंचल अधिकारी (CO) को सौंपा. ज्ञापन में सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराने और धूल से निजात दिलाने की मांग की गई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सरायकेला-खरसावां के तहत चांडिल कंदरा पथ के कि.मी. 6.00 से कि.मी. 12.33 तक कुल 4.33 कि.मी. में राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य का शिलान्यास 2 दिसंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार द्वारा किया गया था. शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार-सह-सांसद और माननीया विधायक, ईचागढ़ भी मौजूद थे.

Also Read: गिरिडीह का लाल बना देश का गौरव : उज्जवल पांडे ने NDA में AIR 104 हासिल कर रचा इतिहास

चार महीने बाद भी अधूरा काम, बढ़ी नाराजगी

शिलान्यास के चार महीने बीत जाने के बाद भी सड़क का अधूरा काम पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. सुबह 11 बजे शुरू हुई पदयात्रा दोपहर 2:30 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची. प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी चांडिल को ज्ञापन सौंपा और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की.

ग्रामीणों की मौजूदगी में जोरदार प्रदर्शन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान ग्रामीण आंदोलनकारी एकता मंच के सदस्य आशुदेब महतो, राकेश रंजन महतो, कृष्णा चंद्र महतो, नित्यानंद लायक, मनोरंजन कुम्भकार, जयदेव कुम्भकार, ज्योतिलाल महाली, सुबोधनी माहली (मुखिया रूदिया), धीरन गौड़, भुजंग माछुआ, कृष्णा कालिंदी, मंजू गोराई, बेबी दुबे, राजेश दुबे सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: शादी के एक महीने बाद ही मौत: गिरिडीह में सड़क हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *