EXCLUSIVE : झारखंड के हर पंचायत में ‘बर्तन बैंक’ की आधिकारिक शुरुआत, सरकार ने तय किए मानक, प्लास्टिक-थर्मोकोल मुक्त होंगे ग्रामीण आयोजन

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते...

बर्तन बैंक

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘बर्तन बैंक’ योजना की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, रांची वेस्ट डिवीजन ने राज्य की विभिन्न पंचायतों में इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस आधिकारिक प्रक्रिया के तहत, विभाग बाजार की न्यूनतम दरों का सटीक आंकलन करने और पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिष्ठित निर्माताओं और सीएंडएफ एजेंटों से ई-कोटेशन आमंत्रित कर रहा है. इस पहल का सीधा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले शादी-ब्याह और सामुदायिक भोज में सिंगल-यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल के उपयोग को पूरी तरह बंद करना है.

दरों के आंकलन से लेकर लैब टेस्ट तक : जानिए इस सरकारी प्रक्रिया में आगे क्या-क्या होगा

इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार ने एक चरणबद्ध प्रक्रिया तैयार की है. जिसके तहत निम्नलिखित कदम उठाए जाएंगे. इच्छुक एजेंसियां 7 जुलाई से 13 जुलाई तक आधिकारिक पोर्टल पर अपनी दरें ऑनलाइन जमा करेंगी. प्राप्त हुए सभी कोटेशन 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे आधिकारिक तौर पर खोला जायेगा. जिसमें सबसे प्रतिस्पर्धी और न्यूनतम बाजार दर का पता लगाया जा सके. प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए सभी बीडर को अपना वैध जीएसटी GST पंजीकरण, मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस (या निर्माता का आधिकारिक प्राधिकरण पत्र) सौंपना होगा. बर्तनों की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के मानक तय किए है.

जानिए ‘बर्तन बैंक’ में कौन-कौन से 26 सामान शामिल होंगे

मेहमानों के भोजन और परोसने के बर्तन

ग्रामीणों को कार्यक्रम में उपयोग के लिए 410 ग्राम वजन वाली भोजन की थाली मिलेगी. जो पूरी तरह फूड ग्रेड स्टील से निर्मित होगी. इसके साथ ही साइज 7 वाले स्टील के गिलास (वजन 100 ग्राम), साइज 5 की कटोरी (वजन 50 ग्राम) और 20 ग्राम वजन वाले मीडियम चम्मच दिए जाएंगे. बर्तनों को ले जाने और परोसने के लिए 10 लीटर (1.160 किग्रा) और 15 लीटर (1.800 किग्रा) क्षमता वाली बाल्टियां, 2 लीटर का जग (350 ग्राम) और 1 किग्रा वजन वाली बड़ी ट्रे (साइज 18X30) भी इस बैंक का हिस्सा होंगी.

रसोई और खाना पकाने के भारी बर्तन

बड़े सामुदायिक भोज को तैयार करने के लिए इस बैंक में 48 नंबर का पलटा (1.090 किग्रा), 14 नंबर का झारा (860 ग्राम), 4 नंबर का राइस स्पून (100 ग्राम) और लकड़ी के हैंडल वाली करछुल (290 ग्राम) शामिल की गई है. इसके अलावा, भारी मात्रा में भोजन पकाने के लिए ढक्कन के साथ विभिन्न आकारों के स्टील के टॉप दिए जाएंगे. जिनमें साइज 17 (1.120 किग्रा) से लेकर साइज 42 (23.440 किग्रा) तक के कुल 9 अलग-अलग आकार के टॉप शामिल है.

कुकिंग सेटअप और स्टोरेज की व्यवस्था

सब्जी और भारी पकवान बनाने के लिए साइज 26 की कड़ाही दी जाएगी. जो फूड ग्रेड एमएस मटेरियल की होगी और इसका वजन 16.710 किग्रा होगा. हलवाई के उपयोग के लिए साइज 16 की सिंगल भट्टी (7.320 किग्रा) और रसोई का सामान सहेजने के लिए 20 गेज का स्टील रैक भी उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, बर्तनों को रखने और कचरा/सफाई प्रबंधन के लिए 18 नंबर का धामा (350 ग्राम) और पानी या अन्य लिक्विड स्टोरेज के लिए 200 लीटर का ड्रम मिलेगा. जो 100% वर्जिन फूड ग्रेड एचडीपीई HDPE से बना होगा और इसका न्यूनतम वजन 7 किग्रा होगा.

 

ALSO READ : देश ने रचा इतिहास : स्काईरूट एयरोस्पेस ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया विक्रम-1 रॉकेट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *