Jamtara : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नाला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ओपीडी, फार्मेसी, एमटीसी सेंटर, लैब, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), प्रसव कक्ष, नेत्र जांच केंद्र सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, रोस्टर ड्यूटी, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं.

