58.92 करोड़ की जलापूर्ति योजना को लेकर बिला पंचायत के ग्रामीणों का धरना, जांच और जवाबदेही की मांग

Chakradharpur: गोइलकेरा प्रखंड के बिला पंचायत क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय,...

Chakradharpur: गोइलकेरा प्रखंड के बिला पंचायत क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय, चक्रधरपुर के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. पूर्व मनोहरपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने योजना के क्रियान्वयन, प्रगति और पेयजल आपूर्ति को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं.

58.92 करोड़ की योजना पर उठाए सवाल

धरना में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत क्षेत्र में लगभग 58.92 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना संचालित की जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि योजना पर बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद क्षेत्र के कई गांवों में अब तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने कहा कि ग्रामीणों के मन में योजना की प्रगति, खर्च की गई राशि, कार्य की गुणवत्ता और परियोजना पूर्ण होने की समयसीमा को लेकर कई सवाल हैं. उन्होंने संबंधित विभाग से योजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने तथा जनता को पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की.

ALSO READ: चाईबासा: खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा का दौरा, गोईलकेरा में योजनाओं और नवाचारों का किया निरीक्षण

जांच और पारदर्शिता की मांग

प्रदर्शनकारियों ने योजना की उच्चस्तरीय जांच, वित्तीय व्यय का सार्वजनिक विवरण जारी करने, संभावित अनियमितताओं की जांच कराने तथा प्रत्येक घर तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट समयसीमा तय करने की मांग की. साथ ही योजना की तकनीकी और वित्तीय प्रगति की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा करने पर भी जोर दिया गया. धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *