Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

एकलव्य विद्यालय से चोरी गए पंखे व बेड बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अंधारी से चोरी हुए सामानों के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...

Chaibasa : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अंधारी से चोरी हुए सामानों के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को ग्राम गण्डकीड़ा निवासी वादी सरदार आल्डा ने कुमारडुंगी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अंधारी से बजाज कंपनी के 8 दीवार पंखे, लोहे के 9 बेड (प्लाई सहित) तथा 4 गद्दे चोरी हो गए हैं. शिकायत के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 17/2026, धारा 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया.

वैज्ञानिक जांच से सुलझा चोरी का मामला, दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में गण्डकीड़ा गांव के जंजरासाई टोला निवासी राम हेम्ब्रम (38 वर्ष) तथा राशिका हेम्ब्रम (31 वर्ष) शामिल हैं. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर विधिवत जब्त कर लिए गए. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राशिका हेम्ब्रम का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

Also Read : चाईबासा : रसोईया संयोजिकाओं से डीसी ने कहा – पढ़ाई के साथ पोषण और स्वच्छता जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *