Click Here
Click Here
Click Here

FIFA World Cup 2026: एमबाप्पे के गोल से फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, पराग्वे ने आखिरी दम तक दी चुनौती, मोरक्को ने मेजबान कनाडा का सपना तोड़ा

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबलों में फ्रांस और मोरक्को ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल...

FIFA World Cup 2026: Mbappe's goal sends France into the quarter-finals, Paraguay puts up a last-gasp challenge, Morocco shatters host Canada's dream

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबलों में फ्रांस और मोरक्को ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. हालांकि दोनों टीमों की राह आसान नहीं रही. पराग्वे ने फ्रांस को आखिरी दम तक कड़ी चुनौती दी, जबकि मोरक्को ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाते हुए कनाडा का सपना तोड़ दिया. अब रविवार (भारत में सोमवार) को दो और हाईवोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जहां ब्राजील का सामना नॉर्वे से और इंग्लैंड की भिड़ंत मेक्सिको से होगी.

यह भी पढ़ें: भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ में ‘खेला’ करने उतरे प्रशांत किशोर, बांकीपुर उपचुनाव में आर-पार की जंग

फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराया, मैच बेहद संघर्षपूर्ण रहा

फिलाडेल्फिया में खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई. स्कोरलाइन भले ही मामूली रही, लेकिन मैच बेहद संघर्षपूर्ण रहा. जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर राउंड ऑफ-16 में पहुंचे पराग्वे ने पूरे पहले हाफ में फ्रांस के स्टार खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. फ्रांस के पास गेंद पर कब्जा जरूर रहा, लेकिन वह गोलकीपर ऑरलैंडो गिल की परीक्षा नहीं ले सका. दूसरे हाफ में फ्रांस ने आक्रामक तेवर अपनाए. उस्मान डेम्बेले और मानु कोने ने लगातार दबाव बनाया. आखिरकार 69वें मिनट में वीएआर समीक्षा के बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली. स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने बिना कोई गलती किए गेंद को नेट में पहुंचा दिया और यही गोल निर्णायक साबित हुआ.

FIFA World Cup 2026: Mbappe's goal sends France into the quarter-finals, Paraguay puts up a last-gasp challenge, Morocco shatters host Canada's dream

एमबाप्पे का इस विश्वकप में सातवां गोल

एमबाप्पे का यह टूर्नामेंट का सातवां गोल था. इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनल मेसी की बराबरी कर ली, हालांकि असिस्ट के मामले में वह आगे हैं. विश्व कप नॉकआउट चरण में यह उनका रिकॉर्ड 11वां गोल भी रहा. मैच में शानदार गोलकीपिंग के लिए हारने वाली टीम के ऑरलैंडो गिल को ‘सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

यह भी पढ़ें: लोक कला के एक स्वर्णिम युग का अंत, तंबूरे की गूंज छोड़ अनंत यात्रा पर निकलीं पंडवानी की जननी डॉ. तीजन बाई

FIFA World Cup 2026: Mbappe's goal sends France into the quarter-finals, Paraguay puts up a last-gasp challenge, Morocco shatters host Canada's dream

मोरक्को लगातार दूसरी बार विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में 

ह्यूस्टन में खेले गए दूसरे मुकाबले में मोरक्को ने सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. हालांकि मैच का पहला हाफ कनाडा के नाम रहा. घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक फुटबॉल खेली और कई मौके बनाए, लेकिन गोलकीपर यासीन बुनू ने शानदार बचाव किए. दूसरे हाफ में मोरक्को पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. 50वें मिनट में अज्जेदीन ऊनाही ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद कनाडा ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मोरक्को के तेज काउंटर अटैक ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 82वें मिनट में ऊनाही ने अपना दूसरा गोल दागकर जीत लगभग तय कर दी. इंजरी टाइम में सूफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर जीत को और यादगार बना दिया. ऊनाही को उनके दो शानदार गोलों के लिए ‘सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इसी के साथ मोरक्को लगातार दो विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया. अब उसका सामना नौ जुलाई को फ्रांस से होगा.

add1

FIFA World Cup 2026: Mbappe's goal sends France into the quarter-finals, Paraguay puts up a last-gasp challenge, Morocco shatters host Canada's dream

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *