FIFA WORLD CUP 2026: विश्वकप फुटबॉल का भव्य आगाज, पहले मैच में मैक्सिको की जीत, दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने मारी बाजी

FIFA WORLD CUP 2026: फीफा वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से यूएसए, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जा रहा है. इसका...

FIFA WORLD CUP 2026: फीफा वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से यूएसए, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जा रहा है. इसका आगाज 11 जून से हो गया जो 19 जुलाई तक चलेगा. इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. इसमें हिस्सा लेने वाले देश भी ज्यादा हैं और मुकाबलों की संख्या भी इस बार पहले से कहीं अधिक होगी. पहले मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से मात दे दी जबकि दूसरे मैच में साउथ कोरिया ने चेकिया को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हरा दिया. इससे पहले फीफा विश्व कप 2026 का आगाज एक भव्य और रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसने दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया. संगीत, रोशनी और शानदार आतिशबाजी से सजे इस समारोह में लोकप्रिय बैंड माना, लैटिन पॉप स्टार बेलिंडा, कोलंबियाई गायक जे बाल्विन, वैश्विक पॉप आइकन शकीरा और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय ने दमदार प्रस्तुतियां दीं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: करोड़ों की योजना में नियमों को ताक पर रखने का आरोप, 20 दिन बाद भी नहीं लगा एस्टीमेट बोर्ड

मैक्सिको का दमदार प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मैक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया. मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और जूलियन क्विनोन्स के अलावा राउल जिमेनेज के गोल की बदौलत जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया.

दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने मारी बाजी, चेकिया को 2-1 से दी मात

दक्षिण कोरिया ने पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए चेकिया को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी शुरुआत की है. दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच ये मैच काफी रोमांचक रहा. इस मैच में पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हॉफ में कुल तीन गोल हुए और दक्षिण कोरिया बाजी मारने में सफल रहा. चेकिया ने 59वें मिनट में गोल का खाता खोला और दक्षिण कोरिया पर 1-0 की बढ़त बना ली. चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने पहला गोल किया. लेकिन दक्षिण कोरिया ने भी हार नहीं मानी और हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई. इसके बाद दक्षिण कोरिया के लिए ओह हियोन ग्यू ने दूसरा गोल किया और 2-1 की बढ़त बना ली. चेकिया की टीम अंत तक इस बढ़त को कम नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: नहीं रहे जसपाल राणा: भारत के मशहूर निशानेबाजी कोच और स्टार खिलाड़ी जसपाल राणा का निधन, शोक की लहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *