Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाने में डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामला आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है. बता दें कि युवती ने नश काट कर आत्महत्या की भी कोशिश की है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

शादी का झांसा देने का आरोप
बताया जाता है कि डीएसपी अमित कुमार सिंह का एक युवती के साथ संबंध था. आरोप है कि वह युवती को शादी का झांसा दे रहे थे. बाद में शादी से इनकार करने के बाद युवती ने चुटिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है.
जांच में जुटी पुलिस
चुटिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार सिंह वर्तमान में लोहरदगा जिले में पदस्थापित हैं. गौरतलब है कि वहां पहले भी इस तरह की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें हटाकर लोहरदगा जिले में ही दूसरे थाने में पदस्थापित किया गया था.
