Hazaribagh: वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2021-22 में पीएम आवास नहीं बनाने वालों पर अब सख्ती शुरू हो गई है. कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी ने 112 लाभुकों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है. लगातार तीन नोटिस जारी करने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले चार लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस किया गया है. वहीं 80 से अधिक लाभुकों को अंतिम चेतावनी नोटिस भेजा गया है.
आंकड़ों में स्थिति
बताया जाता है कि वर्ष 2016-17 और 2021-22 में कुल 5117 पीएम आवास की स्वीकृति मिली थी. इनमें से अधिकांश आवास बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन कुछ लाभुक राशि लेने के बावजूद आवास नहीं बना रहे हैं.
Also Read: हजारीबाग: युवक और युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
नए लक्ष्य की प्रगति
वर्ष 2024-25 में कुल 1338 पीएम आवास की स्वीकृति दी गई है. इनमें से 203 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. 634 आवास पर काम जारी है, जबकि बाकी आवासों का निर्माण अभी शुरू नहीं किया गया है.
BDO की चेतावनी
बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसे लाभुक हैं, जिनके खाते में पीएम आवास योजना की राशि भेजी जा चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है. ऐसे लाभुकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. काम शुरू नहीं करने या पैसा वापस नहीं करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा.
