Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद नगर पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, ऋण और स्वरोजगार को लेकर बैठक

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार भारती के नेतृत्व में शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से...

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार भारती के नेतृत्व में शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बैंक मैनेजर एवं नगर प्रबंधक के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर

बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री भारती ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुक महिलाओं को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने-अपने व्यवसाय एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती ही समाज के समग्र विकास की आधारशिला है और नगर पंचायत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

Also Read: CCTV टेंडर में सिंडिकेट की सेंधमारी की आशंका ! बाबूलाल मरांडी का दावा, चहेती कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदले गए नियम

महिलाओं ने रखीं अपनी समस्याएं

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को बैठक में रखा. अध्यक्ष ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया. बैठक में सीआरपी अनुराधा, रीता, लता सहित कई समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं.

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *