Click Here
Click Here
Click Here

केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का धरना, पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन

Pakur: JMM कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस...

Pakur: JMM कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

‘अच्छे दिन’ नहीं, मिले ‘महंगे दिन’ 

धरने को संबोधित करते हुए Upasana Marandi उर्फ पिंकी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2014 से जनता अच्छे दिनों की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उन्हें महंगाई और बेरोजगारी ही मिली.

उन्होंने कहा कि युद्ध का बहाना बनाकर रसोई गैस की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जबकि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana का लाभ अब गरीब महिलाओं तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि महंगे सिलेंडर खरीदना उनके लिए मुश्किल हो गया है.

गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ बढ़ा 

Ejazul Islam ने कहा कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ा रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और गरीबों के साथ-साथ मध्यम वर्ग भी इससे परेशान है. उन्होंने केंद्र सरकार से टैक्स कम कर कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी 

झामुमो नेताओं ने कहा कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस मौके पर श्याम यादव, माइकल मुर्मू, हाजी समद अली, पीटर मरांडी, हरिवंश चौबे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामले में HC ने नहीं दी राहत, परीक्षा पर रोक से इंकार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *